BREAKING NEWS
खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 11:25 am
KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य करने पर जिला क्षय अधिकारी डॉ द्विवेदी 26 जनवरी पर भोपाल में सम्मानित, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला क्षय अधिकारी डॉ आर के द्विवेदी द्वारा बताया गया कि, टीबी मुक्त भारत अभियान में बेहतर कार्य करने पर जिला क्षय अधिकारी डॉ द्विवेदी 26 जनवरी पर भोपाल में सम्मानित किए गए। अभियान में मंदसौर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 


प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का 7 दिसंबर 2024 से मंदसौर जिले में संचालित किया जा रहा है, जो 24 मार्च 2025 तक संचालित किया जाएगा। वर्तमान में गतिविधियों के अंतर्गत टीबी मुक्त मंदसौर के सपने को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन गांव गांव शहर शहर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों की एक्स-रे जांच एवं बलगम की जांच की जा रही है। अभी तक अभियान को 50 दिन पूर्ण हुए हैं। जिसमें 50 दिनों में लगभग 700 शिविर का आयोजन मंदसौर जिले के अंतर्गत किए गए। जिसमें 28 हजार एक्स-रे की जांच 8 हजार बलगम की जांच का लक्ष्य पूर्ण करते हुए लगभग 221 नए टीबी मरीजों को खोजा गया। जिनका निशुल्क दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध करवाया गया। टीबी मरीज को शासन के द्वारा 1 हजार रुपए प्रति माह प्रदान किया जा रहा है। साथ ही जिले में 1300 निक्षय मित्रों द्वारा 1 हजार फुट बकेट टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में भी प्रदान किए गए। उक्त अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, चिकित्सा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर सर्वे किया जाकर टीबी के लक्षण वाले रोगियों को खोजा जा रहा है। मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले की स्थिति अभियान के अंतर्गत वर्तमान में प्रथम स्थान पर हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक डॉ शालिनी सिराना द्वारा जिला क्षय अधिकारी डॉ आरके द्विवेदी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर भोपाल में सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE