विदित हो कि मन्दसौर जिला न केवल प्राकृतिक संपदा से भरपूर है, अपितु यह अपने आप में एक लम्बी ऐतिहासिक विरासत को भी समेटे हुए है। आर्केलाजिकल डिपार्टमेंट ने गांधी सागर बांध के निर्माण के समय यहॉं की चटृटानो को लाखों साल पुराना पाया था।
मन्दसौर जिले के चम्बल नदी परिक्षेत्र, शिवना नदी, भानपुरा और हिंगलाजगढ़ के आसपास पुरातात्विक अवशेषो की भरमार है। सैकड़ो की संख्या में यहॉं प्राचीन अति प्राचीन मूर्तियॉं प्राप्त होती रही हैं। सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भी मन्दसौर जिला समृद्ध रहा है।