छोटी सादड़ी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया। छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने तिरंगा फहराकर उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
डॉ दीपक मंडेला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना थे। अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ सोलंकी,विशिष्ट अतिथि सपना मीणा प्रधान पंचायत समिति,अमृतलाल बंडी पीसीसी सदस्य,फातेमा मुस्तफा बोहरा नगर पालिका,मुकेश जाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,नेमीचंद चपलोत थे तथा ध्वज फहराकर उपस्थित नगर क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में देश भक्ति कविता पाठ माया प्रजापत,समूह नृत्य सुमित्रा जटिया एंड ग्रुप, भावना मीणा एंड ग्रुप,दीपिका एंड ग्रुप,एकलगीत ललिता मीणा,स्पीच अरवा बोहरा, एकलनृत्य शिवानी प्रजापत द्वारा अपनी प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी। सत्र 2024दृ25 वर्ष उपरांत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने वाले उत्कृष्ट कार्य एवं परीक्षा परिणाम हेतु विद्यार्थीयो एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों को मुख्यअतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया । इस अवसर पर बाबूराव मराठा,गायत्री परिवार मार्तंड राव मराठा,पेंशनर समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आदित्य,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व पार्षद अरविंद नाहर,पार्षद भरत कुमार खटीक मनोनीत पार्षद सुरेश जटिया, रणजीत सिंह मीणा टीएसपी प्रदेश अध्यक्ष, समाजसेवी मुस्तफा भाई बोहरा,पूनमचंद शर्मा,पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव,विमल वया,विजय सिंह यादव,रवि राव सावंत, महेश जयासवाल,युवा नेता कांग्रेस अभिषेक नागोरी बबलू,अनिल कुमार शर्मा कालीचरण,यूथ कांग्रेस कमेटी के नगर संयोजक हरीश टेलर,अजय शर्मा,प्रवीण मीणा,ओम प्रकाश ओदिचय,कन्हैयालाल यादव,शांतिलाल पाटीदार,एनएसयूआई पंकज पुरबिया,सिकंदर तेली मथुरा लाल इंदौरा, जयनारायण,महिपाल साहू,प्रकाशयादव एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
महाविद्यालय के संकाय सदस्य राहुल जोशी,भगवान लाल कामड़,गोविंद रजक, मनीष वैरागी,सपना बेस,नसरीन आरा, चौथमल मीणा, नितेश,सुरेश आदि नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंच संचालन संगीता अग्रवाल ने किया।