BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 1:32 pm
BIG REPORT : पीथमपुर में भोपाल गैसकांड के रासायनिक कचरे का विरोध, सामाजिक संगठनों ने निकाली मशाल यात्रा, 6 थाना प्रभारियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम तैनात, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्य प्रदेश में भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े यूनियन कार्बाइड के 12 कंटेनर रासायनिक कचरे को पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लाए जाने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इस विरोध को संगठित रूप देते हुए गणतंत्र दिवस की शाम कई सामाजिक संगठनों ने मशाल यात्रा निकाली।


शाम 7ः00 बजे हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा शुरू हुई। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के नेतृत्व में पीथमपुर बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा मंच, कई मजदूर यूनियनों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा हाउसिंग बोर्ड, सीसी पावर चौराहा, छत्रछाया कॉलोनी, मनवानी कॉलोनी होते हुए महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर खत्म हुई।


3 जनवरी को बंद के दौरान हुई अशांति को ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखे। सीएसपी और एसडीओपी के नेतृत्व में 6 थाना प्रभारियों सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम को तैनात किया गया। इस व्यवस्था के चलते मशाल यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।


प्रशासन और प्रदूषण विभाग का जनसंवाद जारी
जिला प्रशासन और प्रदूषण विभाग द्वारा 6 जनवरी से लगातार जनसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी स्कूलों, कारखानों और हाट-बाजारों में जाकर लोगों को आश्वस्त कर रहे हैं कि रासायनिक कचरे से किसी प्रकार का खतरा नहीं है। रसायन विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए पैम्फलेट बांटे जा रहे हैं, जिनमें कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया और उससे जुड़ी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE