चित्तौड़गढ़। गैल इंडिया की सी एस आर गतिविधियों के तहत एवं महावीर इंटरनेशनल दिल्ली व महावीर इंटरनेशनल हेल्थ केयर चौरिटेबल ट्रस्ट चित्तौडगढ़ द्वारा महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछड़ी में गणतंत्र दिवस पर एक निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण में 361 रोगी लाभान्वित हुए।
महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ के चेयरमेन अभय संजेती द्वारा 76वे गणतंत्र दिवस पर महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय ओछड़ी में ध्वजारोहण करने के पश्चात संस्था के ट्रस्टी डॉ ए एल जैन, सी एम बोकड़िया, राजेंद्र दोशी, सुरेश डांगी, बी एल मेहता, विमला सेठिया, विनीता जैन,पंकज उपाध्याय एवं लोकेश डांगी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर में 116 रोगियो को नेत्र परीक्षण कर वांछित उपचार दिया गया। 60 रोगियों का रक्तचाप चेक किया गया जबकि 58 रोगियों की ब्लड शुगर की जांच की गई। डा आर एन खेडिया द्वारा 62 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं 46 रोगियों का सीबीसी टेस्ट किया गया।18 स्त्री रोगियों के साथ कुल ओपीडी 361 रही।
कुल नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई जबकि 22 व्यक्तियों को निशुल्क पास की नजर के चश्मे वितरित किए गए। उचित परीक्षण के पश्चात 38 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। चयनित रोगियों के महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में नेत्र सर्जन डॉक्टर प्रतिष्ठा छिपा एवं टीम द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किए जायेंगे।
शिविर में चिकित्सा सेवा संस्थान द्वारा सीबीसी वेन एवं राकेश चौधरी का सहयोग प्रदान किया गया। महावीर इंटरनेशनल के शिविर प्रभारी प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, के एम मेहता, अशोक सेठिया, वीर बसन्ती लाल मेहता, सी एम रांका, एवं अलानूर खान ने सेवाएं प्रदान की।