BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 4:06 pm
BIG NEWS : ये नटवरलाल है बड़ा कलाकार, शिकार के लिए बिछाता है जाल, फिर से धोखे में मत आना, दिल्ली में केजरीवाल पर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने पूर्व सीएम को नटवरलाल बताया है। शिवराज ने कहा कि धोखेबाज के धोखे में फिर मत आना। ये बड़ा कलाकार है। शिकार के लिए जाल बिछाता है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने मुंडका निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मतदाताओं से केजरीवाल के मुफ्त में सामान बांटने की राजनीति के जाल में नहीं फंसने की अपील की है।


एमपी के पूर्व सीएम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने किसी भी सरकारी लाभ को न लेने का संकल्प लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने महल बनवा लिया। उन्होंने दिल्ली में किसानों को केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित रखा। शिवराज सिंह ने केजरीवाल पर झूठी कॉल करने का भी आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं को गुमराह करने के लिए झूठी कॉल करने और यह दावा करने का आरोप लगाया कि उनके वोट बीजेपी ने रद्द कर दिए हैं। साथ ही कहा कि केजरीवाल को मतदाताओं की संपर्क सूची कैसे मिली, इसकी जांच होनी चाहिए।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली के मुंडका के अलावा कृष्णा नगर और करावल नगर में भी बीजेपी प्रत्याशियों डॉ. अनिल गोयल और कपिल मिश्रा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब की तरह दिल्ली की महिलाओं को भी धोखा देंगे। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश आदि की तरह दिल्ली में भी लाडली बहनों की सेवा करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE