BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 6:39 pm
KHABAR : मल्लिकार्जुन खरगे मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा नीमच का विजय टॉकीज चौराहा, कुंभ को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने दर्ज कराया विरोध, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। खरगे तेरी कांग्रेस मैली हो गई, पापियों के पाप धोते-धोते और मल्लिकार्जुन खरगे मुर्दाबाद के नारों से नीमच का विजय टॉकीज चौराहा गुंज उठा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा कुंभ को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भाजपाइयों ने नीमच के विजय टॉकीज चौराहा पर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा की नीमच जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि खरगे का बयान निंदनीय है। वंदना खंडेलवाल ने कहा कि खरगे  का यह कहना सही नहीं है कि प्रयागराज महाकुंभ में इतना पैसा क्यों खर्च कर रहे हैं, गंगा जी में डुबकी क्यों लग रहे है। बताते चलें कि महू में कांग्रेस की जय बापू, जय भीम,संविधान रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा था की गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी क्या? इससे आपका पेट भरता है क्या? हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा था कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे। किसी को ठेस पहुंची हो तो वे माफी मांगते हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, सुनील कटारिया, सुखलाल पंवार, संतोष चोपड़ा, स्वप्निल वधवा, मेहर सिंह जाट, मीना जायसवाल, दारा सिंह यादव, आयुष कोठारी, नीरज अहीर,आलोक सोनी, अशोक जोशी, अरुण प्रजापत ललित ग्वाला, विनीत पाटनी, हिमांशु और बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE