BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 2:47 pm
BIG NEWS : शादी कार्ड, राहुल गांधी और सियासत, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने शादी कार्ड में छपवाए नेताओं के फोटो, बीजेपी का तंज, अब राहुल की शादी का छपे कार्ड, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कब शादी करेंगे?,यह चर्चा खूब होती रहती है, इस बीच शादी का एक कार्ड सुर्खियों में है। ऐसा इसलिये क्योंकि शादी के कार्ड पर राहुल गांधी का फोटो छपा है, साथ में सोनिया की भी फोटो छपी है। आप भी सुनकर यही सोच रहे होंगे कि अब जल्द कांग्रेस नेता राहुल की शादी होगी।


राहुल गांधी का फोटो शादी कार्ड पर छप गया है, मां सोनिया भी उनके साथ मौजूद है, लेकिन कार्ड राहुल का नहीं है। यह कार्ड मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के परिवार में हो रही शादी का है। महासचिव योगेश दंडोतिया ने अपनी बहन की शादी कार्ड में राहुल और सोनिया की फोटो फ्रंट पेज पर छपवाई है। उनके साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो भी है। यह कार्ड सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


उनका कहना है कि संविधान बनाकर दलितों को समाज में बराबरी का स्थान डॉ अंबेडकर ने दिलाया। वहीं आज के दौर में संविधान की रक्षा की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे है। इसलिए जिस तरह अंबेडकर दलितों के लिये भगवान है, उसी तरह राहुल गांधी भी उनके भगवान तुल्य है, इसलिए उनके फोटो को अंबेडकर के साथ छपवाया है। राहुल जैसे बेटे को जन्म सोनिया गांधी ने दिया, इसलिए वह कांग्रेस की जगत माता है इसलिये उनके फोटो को भी कार्ड पर बराबरी का स्थान दिया है।


शादी 24 फरवरी को होगी
मामले को लेकर बीजेपी ने चुटकी ली है। रामेश्वर भदौरिया का कहना है कि योगेश दंडोतिया ने राहुल और सोनिया को सम्मान दिया ऐसे में बीजेपी उनकी भावनाओं का आदर करती है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि राहुल की शादी का कार्ड अभी तक नहीं छपा है, लेकिन शादी के कार्ड पर उनका फोटो तो छप ही गया। भगवान से प्राथना करते है कि यह कार्ड उन तक पहुंचे और जल्द शादी करें। उनकी शादी का कार्ड छपे, जिससे सभी को खुशी होगी। बता दें कि योगेश दंडोतिया की बहन प्रीती की शादी 24 फरवरी को ग्वालियर में होने जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE