नीमच। शहर के कलेक्टर कार्यालय पर आज बड़ी संख्या में गाडोलिया समाज की महिलाएं पहुंची। इन्होंने आवेदन दिया। दरअसल यह महिलाएं मंडी में लहसुन बीन कर और फिर उसे बेचकर अपने परिवार का लालन पालन करती है। इनका कहना है कि करीब 35-40 साल से हमारा जीवन इसी तरह से चल रहा है।अब नई मंडी में इन महिलाओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा। महिलाओं का कहना है कि नई मंडी चंगेरा में स्थानांतरित होने के बाद हमारा प्रवेश बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से हमारी कमाई का स्रोत भी समाप्त हो गया। हमारे खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं। उनका कहना है कि लाइसेंस बनाने के लिए बड़ी राशि की मांग की जा रही है। जो कि हमारे लिए संभव नहीं है। आवेदन में महिलाओं ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई है कि हमारी समस्या का समाधान किया जाए, ताकि हमारी रोज़ी रोटी निर्बाध्य ढंग से चल सके।