BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 3:21 pm
KHABAR : वीआईपी से महाकाल के भक्त परेशान, 1 वर्ष में दोपहर को होने वाली भस्म आरती, लोग बोले-2 घंटे लाइन में थे, धक्के देकर निकाला, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार दोपहर 12 बजे से वर्ष में एक बार होने वाली दिन की भस्म आरती आयोजित की गई। भगवान महाकाल को पंचामृत अभिषेक कर राजा स्वरूप में श्रृंगारित किया गया और भस्म अर्पित कर आरती संपन्न हुई।


आरती के दौरान नंदी हॉल, गणेश मंडपम और कार्तिकेय मंडपम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और उनके परिवार पहले से ही बैठ गए, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को दर्शन का मौका नहीं मिला। भक्तों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ष्हमने लंबा सफर तय किया, लेकिन गार्ड हमें धक्के देकर हटा रहे थे, जबकि वीआईपी लोगों ने पूरा मंदिर घेर रखा था।


महाकाल के दूल्हा स्वरूप के हुए दर्शन
शिव नवरात्रि के अंतर्गत गुरुवार तड़के चार बजे भगवान महाकाल का दूल्हा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। सेहरा अर्पण के बाद दोपहर 12 बजे भस्म आरती प्रारंभ हुई।


विशेष पूजन और भस्म अर्पण
भगवान महाकाल का जल स्नान कराकर पंचामृत अभिषेक किया गया, जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों का रस शामिल था। भगवान के मस्तक पर रजत चंद्र, तिलक, त्रिपुंड और त्रिनेत्र अर्पित किए गए। भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार कर महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित कर कपूर आरती की गई।


भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत जटित रुद्राक्ष माला और मुंडमाला धारण कराई गई। सुगंधित पुष्पों की मालाओं से श्रृंगार किया गया और फलों व मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE