BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 3:49 pm
KHABAR : 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन, ग्वालियर में सड़क पर बैठे 26 विद्यार्थी, आरोप- स्कूल के गेट जल्दी बंद किया, दोबारा एग्जाम हो, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने समय पर न पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को एग्जाम नहीं देने दिया गया। गुरुवार को शासकीय पदमा राजे विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं 26 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वे सुबह 8रू22 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे, इसके बावजूद भी उन्हें स्कूल में एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने जल्दी स्कूल का गेट बंद करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि परीक्षा न दे पाने से उनका एक साल का भविष्य दांव पर लग गया है। हंगामे की सूचना मिलने पुलिस के अलावा स्कूल शिक्षा विभाग से डीईओ अजय कटियार, जॉइंट डायरेक्टर दीपक पांडेय और एसडीएम भी मौके   पर पहुंचे थे हालांकि मौके पर पहुंचे एसडीएम ने छात्राओं के समय पर न पहुंचने की बात कही है। वहीं शिक्षा अधिकारी ने दोबारा एग्जाम देने का आश्वासन दिया तो बच्चियां हटीं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूलों में टीचर भी लेट आते है, फिर हम तो छात्र है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुहार लगाई है कि उनकी परीक्षा कराई जाए। छात्र शकुंतला शाक्य का कहना है कि हम पेपर देने आए थे हमें पेपर नहीं देने दिया गया है,आज हमारा दसवीं कक्षा का पेपर था। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि हमें पेपर दिया जाए हमारी पूरी साल बर्बाद हो जाएगी। छात्रा अंजलि तनवर ने बताया कि आज उसका हिंदी का पेपर था और उसे स्कूल में एग्जाम देने के लिए प्रवेश नहीं दिया गया है। एग्जाम देने का समय 8ः45 का था मैं 8ः22 पर ही स्कूल पहुंच गई थी फिर भी मुझे और अन्य बच्चों को स्कूल में नहीं आने दिया गया। हम सही बच्ची किसी तरह स्कूल के एग्जाम जो तक पहुंच गए थे, लेकिन वहां से खोला गया कि कलेक्टर मैडम के पास जाओ और उनसे आदेश लेकर आओ तब हम तुम्हें एग्जाम देने देंगे। छात्र का कहना था कि जब तक हमें एग्जाम नहीं देंगे तब तक हम नहीं उठाएंगे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम विनोद सिंह का कहना है कि प्रवेश पत्र के पीछे एंट्री का समय दिया गया है। ऐसे में लेट आने पर परीक्षा नहीं हो सकती है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार का कहना है कि एमपी बोर्ड सभी परीक्षाएं पूरी होने के बाद जो भी छात्र अनुपस्थित या फेल हो जाते हैं उनके लिए अलग से परीक्षा का आयोजन कराया जाता है, ऐसे में बाकी बचे इन सभी छात्र-छात्राओं को भी एग्जाम देने का फिर से मौका दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE