BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 5:27 pm
BIG NEWS : एमपी अब कांग्रेस के जमाने का बीमारू राज्य नहीं, कमलनाथ के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पलटवार, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में अल्प प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। शिवराज ने कहा कि कोई कुछ कहे लेकिन जीआईएस एक सफल कार्यक्रम है। मध्यप्रदेश अब कांग्रेस के जमाने का बीमारू प्रदेश नही है। विकसित प्रान्तों की लाइन में शान से खड़ा हुआ है। निवेशक तेजी से मध्यप्रदेश आ रहे हैं।   


पूर्व सीएम कमलनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर छिंदवाड़ा में कहा था कि  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होती है और बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं । लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकलता है। यह सब कुछ विश्वास से होता है विश्वास होगा तो इन्वेस्ट होगा। विश्वास ही नहीं होगा तो इन्वेस्ट भी नहीं होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है लेकिन इसका कोई नतीजा निकलेगा ऐसी कोई गारंटी नहीं है। इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपति सरकार पर विश्वास होने के बाद इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन इन्वेस्ट करने के लिए पहले विश्वास का होना जरूरी है विश्वास ही नहीं है तो इन्वेस्टर मीट का नतीजा पॉजिटिव कैसे निकलेगा। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में करोड़ों रुपए के निवेश और बेरोजगारों को रोजगार मिलने के दावे किए हैं।


मोटे अनाज को लेकर शिवराज ने जानें क्या कहा 
वहीं मोटे अनाज को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कोटो, कुटकी को लेकर सरकार ध्यान दे रही है। व्यक्तिगत मैं भी इसमें ध्यान दूंगा। उन्होंने कहा कि आज इस उमरिया की धरती पर आकर मैं बहुत प्रसन्न हूं । बहुत दिनों बाद उमरिया आना हुआ है। पारिवारिक कार्यक्रम में संजय पाठक के यहां सम्मलित होने के लिए विजयराघवगढ़ जा रहा हूं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE