BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 5:56 pm
BIG NEWS : कांग्रेस की बैठक में महिला पदाधिकारी ने निकाला गुस्सा, पद लेकर घर बैठने वालों पर जताई नाराजगी, हटाए जाएंगे कई जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों की उम्र तय, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन की बैठक राजधानी भोपाल में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा हुई है। बैठक के भीतर खाने से खबर है कि-नेताओं के सामने महिला पदाधिकारी ने जमकर अपना गुस्सा निकाला। पद लेकर घर में बैठने वाले नेताओं पर नाराजगी जताई। कहा- संघर्ष के समय कुछ नेता काम नहीं करते। जो काम नहीं करते वो मंच के आगे आकर बैठ जाते हैं। साल 2018 में सरकार बनी तो ऐसे लोग सक्रिय हो गए और जब सरकार गई तो फिर गायब हो गए। पीसीसी चीफ से कहा ऐसे लोगों को चिन्हित करना चाहिए।


संगठन में होगा बदलाव
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव होगा। कई जिलों के अध्यक्ष हटाए जाएंगे। इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति में भी उम्र का क्राइटेरिया तैयार है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि- गाइडलाइंस के अनुसार 45 साल से कम उम्र के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। जहां जरूरत होगी वहां के जिला अध्यक्षों में भी बदलाव होगा। बैठक में 14 जिलों की संगठनात्मक जानकारी ली गई। बैठक मालवा-निमाड़ संभाग, इंदौर, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन और रतलाम जिलों के जिला प्रभारी, सह प्रभारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। एक-एक जिलों की जमीनी स्थिति जानने के लिए आज से प्रदेश के दौरे पर प्रभारी निकले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE