नीमच। नगर पालिका में पीआईसी की बैठक में पेश 20 प्रस्तावों पर चर्चा कर सभी को सर्वसम्मति से पारित किया गया। शहर के वार्डाे से जुड़े हुए निर्माण और विकास कार्यों के साथ साथ कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ाने, नई क्रेन को हायर करने और अन्य प्रस्ताव भी पारित हुए। नीमच नगर पालिका में आज शहर के विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को लेकर पीआईसी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।बैठक में विभिन्न वार्डों से जुड़े विकास के प्रस्ताव शामिल रहे।कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ाने और एक नई क्रेन की मांग को लेकर भी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सभापति, सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।