BREAKING NEWS
BIG NEWS : टिकट को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में मंथन,.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आज होगा.. <<     BIG NEWS : आज आएगा 5वीं-8वीं पुन, परीक्षा का रिजल्ट,.. <<     KHABAR : डिजिटल संगठन की रणनीति पर मंथन, रतलाम में.. <<     VIDEO NEWS: मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02, 10 हजार का इनामी.. <<     खरगोन में साइबर सुरक्षा पर फोकस, स्कूली.. <<     BIG NEWS : हत्था जोड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी.. <<     KHABAR : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का कार्यकाल आज हो.. <<     उज्जैन: महाकाल के दरबार में नतमस्तक हुए.. <<     उज्जैन में रंगदारी का आतंक, हफ्ता नहीं देने.. <<     KHABAR : मुरैना में निकली साइबर जागरूकता मैराथन,.. <<     NEWS : पत्रकार को जान से मारने की धमकी का आरोप,.. <<     मुरैना में SAFE CLICK 2.0 की गूंज,एसपी धर्मराज मीना ने.. <<     KHABAR : 25 जुलाई से मांगलिक कार्यों पर विराम, 12 साल.. <<     KHABAR : उज्जैन में हफ्ता वसूली के लिए गुंडागर्दी,.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, 31 जिलों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 7:25 pm
KHABAR : जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने ली विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- ग्रीष्म ऋतु में किसी भी पंचायत में पेयजल की कोई समस्या न हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जावद जनपद सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की गुरूवार को आयोजित बैठक में विधायक ओमप्रकाश  सखलेचा ने आगामी ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति की समस्याओंके समाधान, जल जीवन मिशन के कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करनेएवं सड़को के रेस्ट्रोरेशन का कार्य तत्‍काल करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, जनपद सीईओ आकाश धार्वेव अन्‍य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में जावद विधायक सखलेचा ने ग्रामीण क्षेत्रो में आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट व उसके निदान के लिए की जाने वाली कार्यवाही की विस्‍तार से समीक्षा की और ग्राम पंचायतो के सरपंच व सचिवो से इस संबंध में वन टू वन चर्चा कर जानकारी प्राप्‍त की। उन्‍होने जल निगम के अधिकारियों को प्रगतिरत कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सीसी सड़क व अन्य पहुंच मार्गाे को तत्काल सुधारने और विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत डोम निर्माण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने निर्देश दिए कि जावद विधानसभा का कोई भी ग्राम, मजरा, टोला व कोई भी रहवासी क्षेत्र, मकान नल कनेक्‍शन से वंचित ना रहे। उन्‍होने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो इसकी जवाबदेही तय की जाए।
बैठक में श्याम काबरा, सचिन गोखरू,जल निगम के जितेन्‍द्र सिह राणावत,डीबीएल के सुनील सिह तोमर,  क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सचिव व विभिन्‍न विभागों के विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी जावद जनपद पंचायत सीईओ आकाश धार्वे ने दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE