शाजापुर। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे मध्य प्रदेश के निवासी लोगों की कार एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हुए हैं।

राजस्थान की निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र के शाजापुर के रहने वाले चार व्यक्ति कृष्ण धाम सांवरिया जी दर्शन कर लौट रहे थे तभी उनकी सफेद कलर की रिट्स कार क्रमांक एमपी 07 सीसी 5925 कचरिया खेड़ी गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में लोकेश पिता अनोखी लाल जाति मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी शाजापुर, पंकज पिता राम रतन चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी शाजापुर घायल हो गए। वहीं मोहन पिता भेरु सिंह गुर्जर निवासी शाजापुर कार के अंदर फंस गए थे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अशोक पिता भागीरथ जाति सौराष्ट्रीय निवासी शाजापुर की भी इस दुर्घटना में मृत्यु होना बताया जा रहा है। उक्त मामले में निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाने का जांच अनुसंधान अभी जारी है।