उज्जैन। होली के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा कर उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत 2.0 मिशन के तहत उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों और सिंहस्थ क्षेत्र में होने वाले 478 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज कार्यों के निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही उज्जैन को चिड़ियाघर की सौगात मिलेगी। साथ ही, प्रदेश के सभी संभागों में जू और वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर खोलने की योजना पर भी काम हो रहा है।
उद्योग और विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन औद्योगिक क्षेत्र में विश्व स्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा फैक्ट्री स्थापित की जा रही है, जहां आलू के चिप्स बनाए जाएंगे। उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी और कहा कि इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा 2329 करोड़ रुपए के कार्य किए जा रहे हैं।
जल संसाधन विभागरू ₹2533 करोड़ के तीन कार्य
ऊर्जा विभागरू ₹329 करोड़ के छह कार्य
सड़क निर्माणरू ₹9650 करोड़ की दो-लेन और फोर-लेन सड़कें
पर्यटन विकासरू ₹382 करोड़ के कार्य
संस्कृति विभागरू ₹259 करोड़ की परियोजनाएं
औद्योगिक क्षेत्ररू ₹5000 करोड़ के कार्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन-बदनावर और उज्जैन-जावरा रोड का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, मेडिकल सिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्य भी जारी हैं। सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां जून 2027 तक पूरी कर ली जाएंगी और इसे भव्य रूप से आयोजित करना सभी की जिम्मेदारी है।