BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 12:42 pm
KHABAR : होली पर साथ बैठ छलका रहे थे जाम, फिर हुआ कुछ ऐसा कि धारदार हथियार से काट दी युवक की नाक, लहूलुहान हालत में पहुंचा अस्पताल, पढे़ खबर   

Share On:-

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक तरफ जहां होली के रंग में लोग मस्ती से झूम रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ग्राम सरकोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की नाक काट दी गई। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया।     


मामूली विवाद में काट दी नाक 
जानकारी के मुताबिक गांव में ही गोविंद कुशवाहा (35) दो युवकों ठाकुरदीन और सुरेंद्र के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनो ने धारदार हथियार से पीड़ित युवक पर हमला कर दिया, और उसकी नाक बुरी तरह से कट दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया और पीड़ित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।  


सिविल सर्जन ने कही ये बात 
युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। वहीं जिला अस्पताल के  सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि छुरा युवक की नाक में काफी अंदर तक लग गया है।  इस कारण उसकी नाक और होंठ भी कट गए हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE