मनासा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कंजार्डा पठार के ग्राम बख्तूनी के जंगल क्षेत्र में शनिवार सुबह 10.30 बजे करीब भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और जंगल क्षेत्र में हवा के वेग से फैलती चली गई। सूचना पर सुबह 11 बजे करीब मनासा फायर बिग्रेट टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में लग गए। लेकिन हालात यह थे के जंगल क्षेत्र में सूखे पत्ते और सुखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैलती जा रही थी। खबर लिखे जाने तक वन विभाग टीम और फायर बिग्रेट टीम आग पर काबू करने की कोशिश में लगे रहे।