BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 3:19 pm
NEWS : अपना बीज बैंक का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की अनूठी पहल, जरूरतमंद नर्सरींयों व्यक्तियों को बीजारोपण के लिए निशुल्क, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर्यावरण गतिविधि की पहल से अपना संस्थान चित्तौड़गढ़ की प्रेरणा से आने वाली वर्षा ऋतु में जंगलों में खाली स्थान पर बीजारोपण करने हेतु अपना संस्थान द्वारा अपना बीज बैंक की स्थापना की गई। यह जानकारी देते हुए चित्तौड़ नगर के बीज बैंक प्रभारी गोपाल कृष्ण दाधीच तथा सह प्रभारी रतनलाल शर्मा ने बताया कि बीज बैंक में विभिन्न प्रजातियों के बीजों का एकत्रीकरण किया जाएगा तथा जरूरतमंद नर्सरींयों व्यक्तियों को बीजारोपण के लिए निशुल्क दिए जाएगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल ने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अभी कई सारे देसी पेड़ो पर बीज लगे हुए तथा यह बीज प्रकृति अपने आप नए पेड़ों में परिवर्तित करती है परंतु शहरों में अंधाधुंध पक्का निर्माण के कारण  इन बीजों के जर्मिनेशन की संभावनाएं कम हो जाती है अतः संस्थान के कार्यकर्ता विभिन्न पेड़ों से बीज इकट्ठे कर कर उनका संग्रहण करेंगे तथा नर्सरींयों के माध्यम से तथा हर घर नर्सरी अभियान के तहत बीजों का वितरण किया जाएगा। जिससे की नये पौधों का निर्माण हो सके तथा वर्षा ऋतु के अंदर वृक्षारोपण के स्थान पर जंगलों के अंदर इन बीजों का रोपण किया जाएगा। हम समाज से आवान करते हैं कि अपने घरों में किसी भी प्रकार के फल सब्जी इत्यादि के बीज हो वह हमारे बीच बैंक में जमा करा सकते हैं तथा उन्हें किसी प्रकार के बीज की आवश्यकता हो तो वह प्राप्त कर सकते हैं अभी प्रारंभ में फल सब्जियां औषधीय पौधों के बीजों का संरक्षण चरमु, ब्राह्मी, अमलतास, सिंदूर, अश्वगंधा, कृष्णा धतूरा, अश्वगंधा, तुलसी, अडेनियम तुलसी, नीम,छुईमुवी,खेर,केशिया श्यामा,शीशम,सहजन,मरोड़ फली,हारसिंगार,अपराजिता, इत्यादि के बीजों को एकत्र कर बीज बैंक की विधिवत शुरुआत की गई इस अवसर पर गतिविधि के प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल,जिला सयोजक सतीश सोनी,नगर सयोजक गोपाल कृष्ण दाधीच, एकल अभियान के प्रहलाद प्रजापत, बसंत गोयल पद्मावती सेवा संस्थान के योगेश अग्रवाल,गोविंद सोनी,मनीष जेन, रोनक जेन, कमलेश मेघवाल,जगदीश चंद्र वैष्णव आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE