खरगोन। जब सारा देश होली की मस्ती में झूम रहा था वही खरगोन जिले की सभी जेलो में भी बंदियों और जेल स्टाफ के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन पूर्ण सुरक्षा के साथ किया गया। बंदियों और जेल कर्मियों के द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्यौहार हर्षाेल्लास से मनाया गया। जेल नियमावली के अनुसार बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी जेल प्रशासन द्वारा की गई जिसमें खीर, पूड़ी ,सब्जी ,पुलाव, सलाद, भजिए बंदियों के लिए बनवाया गऐ। बंदी और जेल स्टाफ होली की मस्ती में झूमते नजर आए