नीमच। शहर में आज शनिवार को होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल के साथ एएसपी नवल सिंह सिसोदिया बग्गी में सवार होकर निकले। आकर्षक बग्गी में सवार अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला। इस दौरान कलेक्टर चंद्रा और पुलिस कप्तान जायसवाल ने डीजे की धुन पर सड़कों पर डांस किया। जुलूस कनावटी स्थित पुलिस लाइन पहुंचा। जहां सभी ने पानी से होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।