छतरपुर। बुंदेलखंड के छतरपुर जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होली मनाए जाने वाले त्योहार का रंग फाल्गुन मास होते ही चढ़ने लगता है। होली पर कई तरह के गीत और गाने सुनने को मिलते हैं इनमें सबसे खास हैं बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध बुंदेली फाग, फाल्गुन महीने में गाए जाने के कारण इन गीतों को फाग कहते हैं यह गीत ढोलक, नगड़िया और मंजीरे के साथ गाए जाते हैं और गाने वालों से लेकर सुनने वाले सभी इन गीतों की मस्ती में झूम उठते हैं बुंदेली फाग के बिना होली अधूरी मानी जाती है। राजनगर में धूमधाम से रंग गुलाल के साथ मनाई लोगों ने होली ग्रामीण क्षेत्रों में बुंदेली फाग गाकर मनाया होली पर्व साथ ही एक दूसरे को लगाई गुलाल एक दूसरे को दी शुभकामनाएं।