उज्जैन। चल रहे विक्रमोत्सव के तहत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें भारत में संवत परम्परा वैशिष्ट्य प्रमाणश् विषय पर देश-विदेश से आए विद्वानों ने चर्चा की। कार्यक्रम में यूक्रेन-नेपाल सहित देश भर से आए विद्वानों ने एक स्वर में माना कि भारत में विक्रम संवत को ही पूरी तरह से मान्यता मिलना चाहिए। देश में करीब 25 तरह के संवत्सर चल रहे हैं लेकिन सबसे सटीक विक्रम संवत्सर है।
राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता प्रदान करनी चाहिए
दरसअल, विक्रमोत्सव के तहत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ने महर्षि पाणिनि संस्कृत और वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन में भारत में संवत् परंपरा वैशिष्ट्य एवं प्रमाण विषय पर अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया है।
संगोष्ठी में यूक्रेन, नेपाल के वक्ता शामिल हुए। वहीं, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली तथा इंदौर, भोपाल, दतिया के ज्योतिष विद्वानों ने संबोधित किया। भारत में संवत परंपरा के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए इस निष्कर्ष पर सहमति जताई कि भारत में कालगणना के लिए विक्रम संवत्सर को राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता प्रदान की जानी चाहिए।
दिन-महीनों के नाम अलग-अलग मिलते हैं
यूक्रेन की विदुषी ने ईसा पूर्व प्राचीन यूक्रेनियन कैलेंडर एवं वैदिक संवत्सर की तुलना की। कहा कि यूक्रेनियन कैलेंडर और वैदिक संवत्सर में मूल रूप से कृषि, वर्षानुमान, अच्छी फसल की कामना, सुख-समृद्धि के लिए की गई है। जिनमें नक्षत्र, तिथि, राशि के साथ दिन और महीनों के नाम अलग-अलग मिलते हैं।
डोंगला वैधशाला के प्रकल्प अधिकारी घनश्याम रत्नानी के कहा-
विक्रम संवत को पुर्नस्थापित करना है, विक्रम पंचांग की वैज्ञानिक परम्परा को लागू करना चाहिए। इसकी तिथि की गणना सूर्य और चंद्र को लेकर है और ये बहुत ही सटीक मानी गई है। शासन की और से मान्यता नहीं मिली है। शक संवत गुलामी का प्रतिक है, विक्रम संवत को लागू करना चाहिए।
विक्रम संवत से शक संवत में 135 वर्षों का अंतर
जयपुर केंद्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय से आए सुभाष चंद्र मिश्र ने कहा कि वैदिक परंपरा के अनुसार गणना होना चाहिए। भारत में 25 तरह के संवत है। विक्रम संवत से शक संवत के बीच 135 वर्षों का अंतर है, विक्रम संवत सबसे सटीक है।
उज्जैन संस्कृत विश्व विद्यालय के विभाग अध्यक्ष उपेंद्र भार्गव ने बताया-
हमारा लक्ष्य है कि काल सबसे सटीक गणना भारत के अनुसार होना चाहिए। विक्रम संवत नेपाल में भी चल रहा है। काल की गणना पहले भी सटीक थी आज भी हो, भारत का अपना संवत्सर होगा।