नीमच। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आज भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कारगिल चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल की नवीन कार्यकारिणी के सदस्य एवं भाजपा के विभिन्न पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।