छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल द्वारा नवीन सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के परिपेक्ष्य में एवं अभिभावकों से अशासकीय विद्यालयों द्वारा पुस्तकें, गणवेश व अन्य शैक्षिक सामग्री के अनुचित एवं अधिक कीमत वसूलने के संबंध में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये तीन सदस्यीय ब्लॉक स्तरीय समिति का गठन किया गया था। उक्त समिति द्वारा विगत दिनों किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को भेजी गई जिसके आधार पर कलेक्टर जैसवाल द्वारा अशासकीय डीपीएस स्कूल, क्रिश्चियन, शीलिंग होम, सुमति एकेडमी, एडिफाई, डीसेन्ट स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव तलब किया गया।