BREAKING NEWS
KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 3:25 pm
BIG REPORT : एएपी के प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष समेत 20 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर, सौरभ शर्मा को मिली जमानत का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार का जलाया था पुतला, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मिली जमानत का विरोध करते हुए कल शाम आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया था। इस दौरान पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। जिस पर पुलिस ने मानव जीवन के संकट को खतरे में डालने के मामले में पार्टी के प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष सहित 15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।


ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का उपयोग
दरअसल ग्वलियार थाना क्षेत्र के किलागेट चौराहे पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की मिली जमानत पर सरकार की लापरवाही मानते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदेश सचिव के साथ जिला अध्यक्ष अमिताभ पाण्डे, पूर्व प्रत्याशी 15 विधानसभा रोहित गुप्ता, आशीष राय सहित 15-20 अन्य लोगों द्वारा सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार का प्रतीकात्मक पुतला लाकर उसको जलाने लगे, मना करने के बाद भी उसमें ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल का उपयोग करते हुए उपेक्षापूर्ण तरीके से जलाया गया था।


आम मार्ग को अवरुद्ध करना पाया गया
पुतले में आग लगने से वहां उपस्थित लोगों और पुलिस कर्मियों का मानव जीवन खतरा हो गया और आग लगने से आने जाने वाले लोगों का भी रास्त अवरुद्ध हो गया। मौके पर ज्वलनशील पुतले को तत्काल पानी से बुझाया गया। पुलिस ने यह कृत्य मानव जीवन को संकट उत्पन्न करना और आम मार्ग को अवरुद्ध करना पाये जाने पर प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी सहित 15 से 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE