भोपाल। रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यालय परिसर में भाजपा का ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भोपाल की मध्य विधानसभा के बूथ क्र 159 के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
ये धारणा बनाई जाती है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है
प्राथमिक सदस्यों की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- ये परसेप्शन बनाया जाता है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है। बलिदान के आधार पर खड़ा हुए दल को झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने विचार दिया।
हर गरीब के जीवन को बदलने का काम उस गरीब मां का बेटा कर रहा है जो मां अपने बेटे के लालन-पालन के लिए दूसरों के घरों में काम करने जाती थी। उस मां के बेटे ने भारत का परिदृश्य बदल दिया। आज भाजपा का 46वां दिवस है। अपने बूथ पर जाकर लोगों को बताइए कि ये वो भाजपा है जिसने हर गरीब के जीवन में बदलने का काम किया है।
बीजेपी ने मुस्लिमों के साथ भेदभाव नहीं किया
वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा- आपके आसपास कोई मुस्लिम भाई रहता होगा। तो मैं नहीं समझता कि प्रधानमंत्री आवास के लिए किसी मुस्लिम भाई को मना नहीं किया। कि आप मुस्लिम हो आप हमें वोट नहीं देते हो।
आपको उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये किसी ने नहीं कहा 5 लाख तक के फ्री इलाज का अधिकार अगर मोदी जी ने दिया तो किसी ने ये नहीं कहा कि आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आप हमारे समर्थक नहीं हो। प्रधानमंत्री जी ने कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि यदि देश अगर आगे बढ़ेगा तो सबके प्रयासों से आगे बढे़गा।