बडवानी। कलेक्टर गुंचा सनोबर ने शुक्रवार को राजपुर विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानो का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम राजपुर के ग्राम सालखेड़ा स्थित गौशाला का निरीक्षण कर यहॉ की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के संबंध में चर्चाकर जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात ग्राम ओझर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षको से विद्यार्थियो को दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चाकर परीक्षा परिणाम, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियो के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की । इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कम्प्यूटर लेब, बायोलाजी लैब, स्मार्ट क्लास और अन्य का निरीक्षण भी किया । साथ ही विद्यार्थियो से भी संवाद कर उनकी समस्याओ को जाना । कलेक्टर द्वारा ओझर स्थित निमाड फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड का भी निरीक्षण कर एफपीओ के सदस्यो द्वारा किये जा रहे कार्याे जैसे आर्गेनिंग फ्रामिंग, वर्मी कम्पोस्ट, खाद, बीज एवं अन्य के संबंध में चर्चा की गई । एफपीओ की एक महिला सदस्य ने बताया कि उनका जीवन एफपीओ से जुड़कर पहले से बेहतर हुआ है। जहॉ पहले वह घर की चार दीवारी से बाहर नहीं निकल पाती थी, अब वह स्वयं दूसरी महिलाओं को भी इस ओर प्रेरित कर रही है। एनजीओ आसा ( एक्शन फॉर सोशल एडवांसमेंट ) द्वारा बताया गया कि वे 2008 से इस क्षेत्र में काम कर रहे है, पिछले 3 साल से जैविक खेती के संबंध में भी प्रोत्साहित कर रहे है। साथ ही वाटरशेड के क्षेत्र में भी कार्य करते है। यह एनजीओ एफपीसी के माध्यम से किसानो को डोर स्टेप तक बेहतर मार्केटिंग सुविधा पहुंचाते है। पिछले वर्ष कपास के क्षेत्र में अच्छी खरीदी हुई थी, वहीं इस वर्ष इनका प्रयास गेहूॅ एवं मक्का की खरीदी को भी सुदृढ करने का है। अन्त में कलेक्टर द्वारा नागलवाड़ी स्थित प्रसिद्ध बाबा भिलटदेव के दर्शन कर मंदिर की व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की गई । इस दौरान राजपुर एसडीएम जितेन्द्र पटेल, राजपुर तहसीलदार गणपतसिंह डावर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।