सिंगोली। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस मनाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का झंडा फहराया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने भाजपा को देश में संस्कार और संस्कृति की रक्षा करने वाला संगठन बताया। साथ ही अपने आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेई के बताए मार्गाे पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर प्रदीप जैन, फुल कुमार मलिक, प्रेम चंद जैन, दिनेश जोशी, राजकुमार मेहता केशर सिंह दरबार, सुनील सोनी, प्रशांत मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।