खरगोन। कसरावद के ग्राम पंचायत सायता में समिति के अध्यक्ष विवेक जैन एवं सचिव न्यायाधीश इतिशा संघवी की उपस्थिति में बच्चों के लिए कैम्प लगाकर प्रवेश उत्सव मनाया गया। सैकड़ों बच्चों और ग्रामीणों को विवेक जैन ने कानून की जानकारी दी और बच्चों को हर हाल में स्कूल में प्रवेश लेने और नियमित रूप से स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। इतिशा संघवी ने कहा कि “शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय हो जाता है, इसलिए पढ़ना जीवन में बहुत जरूरी है।