बुरहानपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना अनुसार कार्य किया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा शनिवार को ग्राम कमलखेड़ा, चिखलिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में उद्यानिकी विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी वेरसिंह बर्डे एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी नंदकिशोर पवार ने कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य बताया गया। जल बचाव के तरीके, पौधारोपण करने, ड्रिप संयंत्र से फसलों में सिंचाई करने के फायदे इत्यादि विभाग में संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणजनों को जागरूक करते हुए अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी संदेश दिया गया कि, अपने आसपास के लोगों को भी इस अभियान में जुड़ने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।