नीमच। फुलेरिया माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 198 जयंती पर फुलेरिया समाज व नवयुवक मंडल द्वारा शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज के सभी लोग महिला, पुरुष व बच्चे सभी ने चल समारोह में ढोल डीजे पर खूब झूमे, चल समारोह में आकर्षक का केंद्र ज्योतिबा फुले का चित्र व अन्य झाकियां भी थी जो सांवरिया सेठ मंदिर से प्रारंभ हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः सांवरिया सेठ मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इसके पश्चात ज्योतिबा फुले के चित्र पर समाज के वरिष्ठों द्वारा माल्यार्पण कर उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।