रामपुरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लोटवास में बीती गुरुवार को कुएं में पानी पीने गए एक 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार लोटवास निवासी धीरज पिता सुंदरलाल गुजर बीती गुरुवार को गांव के पास बने कुएं में पानी पीने गया था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और पानी में डूब गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद कुएं के बाहर उक्त बालक की चप्पल मिली जिसके आधार पर परिजनों ने कुएं में (बलाई) को सहायता से कुएं बाहर निकाला मछलियों ने उसके शरीर पर काट कर घाव के निशान बना दिए। आंख कान को पूरी तरह कटकर खा गई।

मौके पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उक्त बालक को कुएं से बाहर निकाला और रामपुरा के शासकीय अस्पताल भेजा गया। वहीं शुक्रवार सुबह रामपुरा पुलिस ने मृतक बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द किया। उक्त जानकारी परिजनों द्वारा दी गई। हालांकि रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।