BREAKING NEWS
KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2025, 5:30 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने 2 करोड़ 13 लाख 53 हजार के जावी राजपुरिया रोड़ का किया भूमिपूजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत, पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

जावी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देश ओर प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे है। भाजपा सरकार में विकास के पहिये की ऐसी चाल चली है की पूरे देश ओर प्रदेश में प्रत्येक गांव के अंतिम छोर तक सड़कों का जाल बिछ गया है। किसानों की हितेषी भाजपा सरकार ने नीमच जिले में हर घर जल ओर हर खेत खलिहान तक पानी पहुचाने की गांधी सागर से महत्वपूर्ण योजना शुरू की है। देश और प्रदेश में विकासवादी सोच से नए नए आयाम स्थापित हो रहे है नीमच का मेडीकल कॉलेज, नवीन कृषि उपज मंडी सहित अनगिनत विकास के कार्य सतत हो रहे है। उक्त विचार नीमच विधानसभा में उत्तर मंडल के जावी में अनुमानित 2 करोड़ 13 लाख 53 हजार के जावी राजपुरिया सड़क के भूमिपूजन के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास की चिंता करती है देश व प्रदेश की जनहितैषी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान योजना, लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अनेक योजनाओं से हर वर्ग का विकास किया है भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिये कटिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ने भी सम्बोधित किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ में मां सरस्वती का पूजन अर्चन मंचासीन अतिथियों विधायक दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़, भादवामाता मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा, उत्तर मंडल अध्यक्ष विश्वास पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, भादवामाता मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, उत्तर मंडल महामंत्री ममता नागदा, सतीश यादव, पिपलोन सरपंच दिलीप पुरोहित, जावी सरपंच देवकन्याबाई खाती ने किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने रोड़ निर्माण व समयसीमा सम्बन्धित जानकारी दी। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, उत्तर मंडल पदाधिकारी, भाजपा के जावी, राजपुरिया, पिपलोन, बोरखेड़ी कलां, ढोलपुरा, सरजना, पिपलिया चारण सहित अन्य ग्रामों के देवदुर्लभ कार्यकर्ता उपस्थित थे। भूमिपूजन कार्यक्रम का संचालन उत्तर मंडल महामंत्री सतीश यादव ने किया। उक्त जानकारी दिलीप पाटीदार जावी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE