खरगोन। जिले के कसरावद में पहुंचे दादा गुरु जो नर्मदा के संरक्षण व शुद्धिकरण के निराहार महाव्रत कर रहे दादा गुरु अपने दल सहित नर्मदा तट के ग्राम भटिट्याण सियाराम बाबा की समाधी पर पहुंचे जहां उन्होंने सियाराम बाबा को पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वहीं से कसरावद दिलीप पटेल के शक्तिमान शोरूम पर पहुंचे जहां से ग्राम भिलगाव जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर के निवास पहुंचे उनके बड़े बेटे राजेश तंवर बंटी तंवर एवं साथ में उनकी फैमिली ने उनके चरण धोए और वहां से सुरेंद्र राठौर के घर स्वागत किया एवं दिलीप राठौर के घर भी स्वागत किया गया वहीं से ग्राम सालिमपुरा, सियाराम पूरा यज्ञ चल रहा वहा पहुंचे रास्ते में कई जगह धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य संगठनों ने उनका स्वागत किया।