खरगोन। शहर के बिस्टान रोड़ पर संचालित हो रहे पीजी कॉलेज में गत दिनों हुई भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन पर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए अनुमति देने वाली प्राचार्या को निलंबित कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कलेक्टर कार्यालय में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने बताया कि।
शिक्षा के मंदिर को राजनिति का अखाडा नहीं बनने देगें। कॉलेज में कक्षाएं संचालन के दौरान भाजपा का कार्यक्रर्ता सम्मेलन आयोजित करने की अनुमित देने वाली प्राचार्या को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये साथ ही इस निर्णय में शामिल कॉलेज प्रबंधन के अन्य सदस्यों के खिलाफ उच्चस्तिरीय जांच हो।