नीमच। पुलिस कंट्रोल रूम के सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय सीएम हेल्प लाइन शिकायत निवारण शिविर किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के द्वारा शिकायतकर्ताओं से चर्चा की और शिकायत का समाधान करवाया गया।
शिविर में लेवल-1 की 35, लेवल-2 की 12 और लेवल-3 की 5 शिकायतों का निराकरण किया गया। कुल 52 शिकायतों का संतोषजनक समाधान करते हुए उन्हें बंद किया गया। अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद और पुलिस कार्रवाई से संबंधित थीं। एसपी जायसवाल ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवेदनों का समय और निष्पक्ष समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, महिला सुरक्षा उप पुलिस अधीक्षक और जावद की अनुविभागीय अधिकारी निकिता सिंह, सभी थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहे।