मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंदसौर के धुंधडका सेक्टर में जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के मार्गदर्शन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति लामगरी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई। जिसके तहत अंबाजी धाम निपानिया मे तुमबड़ नदी के किनारे श्रमदान कर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी से जलदूत बनने एवं इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।