दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले में पण्डोखर में विश्वविख्यात त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सान्निध्य में हनुमान जयंती पर पण्डोखर धाम में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया है। पण्डोखर धाम में बड़े ही धूमधाम के साथ निकलने वाली भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ ही आज से श्री राम महायज्ञ एवं पण्डोखर धाम महोत्सव का शुभारंभ, मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 29 वाँ पण्डोखर धाम महोत्सव भव्य और ऐतिहासिक होगा , कलश यात्रा में विशेष रूप से सागर से आए ष्छत्रसाल अखाड़ा दलष् के उस्ताद सिद्धार्थ शर्मा के निर्देशन में अखाड़े के कार्यकर्त्ता बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध मार्शल आर्ट और लेज़म कला का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे। वहीं बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध ष्शंभू डमरू दलष् के उस्ताद मयंक पटेल के निर्देशन में दल के कार्यकर्त्ता अपनी डमरू ताशे कला का प्रदर्शन करते हुए मंगल कलश यात्रा के साथ चलेंगे। कलशयात्रा में अयोध्या के रामलला सहित श्रीराम , लक्ष्मण , जानकी , हनुमानजी एवं भोलेनाथ अभिनीत झांकियों के साथ नाचते गाते श्रद्धालु भक्तों की भीड़ और आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों क्षेत्रवासी भाग लेंगे। समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंगल कलश यात्रा में भाग लेकर श्रीराम महायज्ञ एवं पण्डोखर धाम महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।