BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 10:30 am
BIG NEWS : एमपी में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठानों का दौर, राजधानी में निकलेंगी कई शोभायात्रा, सीएम डॉ मोहन ने एक्स पर पोस्ट कर दी शुभकामनाएं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक चौत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन अंजनि पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। कहते हैं कि हनुमान जी की विधिवत से पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। वहीं मध्य प्रदेश में भी बड़े ही धूम धाम से हनुमान जयंती मनाई जा रही है।


मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता
मध्यप्रदेश में आज हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इसी बीच इंदौर स्थित प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर खास आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर को बृजधाम की थीम पर सजाया जा रहा है। वहीं भोपाल से साढ़े सात फीट लंबी इलायची की माला मंगाई गई है। जो भगवान हनुमान को अर्पित की जाएगी। साथ ही मथुरा से बाबा की विशेष पोशाक भी तैयार करवाई गई है।


भोपाल में भी भव्य आयोजन
राजधानी भोपाल में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों के साथ शोभायात्राएं भी निकाली जा रही हैं। शाम 5रू30 बजे से मां काली मंदिर से हिंदू एकता शोभा यात्रा निकलेगी, जिसका समापन भव्य महाआरती और भंडारे के साथ किया जाएगा।


वहीं 12 ज्योतिर्लिंगों में सर्वाेच्च माने जाने वाले महाकालेश्वर मंदिर में भी आज हनुमान जयंती की पावन सुबह एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही विशेष पूजन और भस्म आरती की गई। इस मौके पर भगवान महाकाल को बजरंगबली के रूप में श्रृंगारित किया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच


सीएम डॉ मोहन ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, नासै रोग हरै सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा..श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा मारुति नंदन की कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, रामदूत श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण भाव से हम प्रेरित होकर विकसित भारत-विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि में योगदान दें, यही प्रार्थना है। जय बजरंगबली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE