कुकड़ेश्वर। नगर में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती के मद्देनज़र थाना कुकड़ेश्वर नगर द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने किया।
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़रा, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने नगरवासियों से अपील की कि वे हनुमान जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। फ्लैग मार्च के माध्यम से जनता में सुरक्षा की भावना का संचार किया गया। नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।