BREAKING NEWS
पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 11:01 am
KHABAR : शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने किया महावीर जयंती के मौके पर काव्य गोष्‍ठी का आयोजन, कवियों व साहित्‍यकारों ने प्रस्तुत की रचनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति ने महावीर जयंती के मौके पर काव्‍य गोष्‍ठी का आयोजन किया, जिसमें कई कवियों व साहित्‍यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्‍तुत की।
संस्‍था कृति द्वारा 10 अप्रैल गुरुवार शाम 7.30 बजे इंदिरा नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में वरिष्‍ठ सदस्‍य रेणुका व्‍यास के सहयोग से महावीर जयंती के मौके पर काव्‍य गोष्‍ठी का आयोजन किया। काव्‍य गोष्‍ठी की शुरुआत मां सरस्‍वती की पूजा अर्चना व गुरू वंदना से हुई। इसके बाद काव्‍य गोष्‍ठी में शामिल कवियों व साहित्‍यकारों का फूलमालाओं से सम्‍मान किया गया।
कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत पर चलना वर्तमान समय में प्रासंगिक है। पूरी दुनिया यह बात समझ चुकी है। लड़ाई-झगड़े से कुछ हासिल नहीं होता है एवं आपस में प्रेम मोहब्बत से ही जीवन सार्थक है। कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर गौड़ सहित अन्‍य अतिथियों ने रेणुका व्‍यास के कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उनका सम्‍मान किया। इसके बाद कवियों और साहित्‍यकारों ने अपनी काव्‍य रचनाएं प्रस्‍तुत की। काव्‍य गोष्‍ठी में कृति सचिव महेंद्र त्रिवेदी, सत्‍येंद्र सिंह राठौड़, दिलीप दुबे, श्‍याम टांकवाल, रेणुका व्‍यास, उमा शुक्‍ला, वंदना माहेश्‍वरी, नम्रता शर्मा, पूनम भारती, रमा उपाध्‍याय, निर्मला गुप्‍ता, राजेश्‍वरी शर्मा,  चंदा श्रीवास्‍तव, सुशीला बैरागी, मीनाक्षी व्‍यास, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार भारती, दिनेश मानावत सहित अन्‍य विशेष रूप से मौजूद रहे। संचालन राधेश्‍याम शर्मा ने किया। आभार डॉ जीवन कौशिक ने माना।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE