नीमच। जिले में स्थित हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर आज हनुमान जयंती का महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावर चंद गहलोत एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने हर्कियाखाल पहुंचकर बालाजी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र यज्ञकुंड में आहुतियां दी। इस अवसर पर गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जितेंद्र गहलोत, मंदसौर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में बालाजी के भक्त उपस्थित रहे।
