BREAKING NEWS
KHABAR : दीक्षारंभ के तीसरे दिन छात्राओं को मिला.. <<     बड़वानी में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा.. <<     सेगांव में साइबर जागरूकता अभियान 2.0, पुलिस ने.. <<     खरगोन के बिस्टान में मंदिर-कब्रिस्तान मार्ग.. <<     WEATHER UPDATE TODAY: एमपी में बारिश का रेड अलर्ट! अगले 4 दिन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2025, 11:15 am
KHABAR : इंदौर मंडी में सब्जियों की बंपर आवक, टमाटर 5 और लौकी 4 रुपए किलो के भाव, दिसंबर-जनवरी के मावठे से मिला लाभ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। देवी अहिल्याबाई फल एवं सब्जी थोक मंडी में इन दिनों सब्जियों की भरपूर आवक हो रही है। गर्मी का मौसम होने के बावजूद सब्जियों के दाम नियंत्रण में हैं। इसका सबसे बड़ा कारण निमाड़ क्षेत्र में नर्मदा नदी से जुड़ी नहरों का जाल है।


सब्जी व्यापारी फारूक राईन के अनुसार, नहरों से किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिल रहा है। दिसंबर-जनवरी में हुई मावठ ने भी फसलों को लाभ पहुंचाया है। मंडी में महाराष्ट्र और गुजरात से भी सब्जियां आ रही हैं। यहां से उत्तर प्रदेश के कानपुर, झांसी, उरई, कालपी और जलोद की मंडियों तक सब्जियां भेजी जा रही हैं।


मंडी में सब्जियों के दाम काफी कम हैं। टमाटर 3 से 5 रुपए किलो में मिल रहा है। लौकी 4 से 5 रुपए, बैंगन 2 रुपए और कद्दू 5 से 6 रुपए किलो में बिक रहा है। पत्ता गोभी 2 से 3 रुपए और गोभी 5 रुपए प्रति नग की दर से उपलब्ध है। हालांकि, निंबू की कीमत 100 से 125 रुपए प्रति किलो है।


अन्य सब्जियों में भिंडी 15 से 20 रुपए, मटर 30 से 35 रुपए और अदरक 30 से 32 रुपए किलो में बिक रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार हनुमान जयंती और बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के कारण आने वाले दिनों में मंडी में आवक कम रह सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE