खरगोन। दशोरा नागर समाज ने आपने इष्ट देव भगवान हाटकेश्वर प्रकट उत्सव पर दशौरा धर्मशाला से बिस्टान रोड तक भव्य शोभायात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित दशौरा नागर महाजन समाज जन शामिल हुए। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा हाटकेश्वर की चली झांकी ओर नंदी रही शोभा यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठन व समाज जनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर बज रहे हैं भक्ति में गानों पर मातृशक्ति व समाजजनों ने खुब नृत्य किया। प्रातः काल 7 बजे लघु रुद्राभिषेक ओर दोपहर 3 बजे समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वर्गीय ओंकार लाल गुप्ता की स्मृति में मुख्य अतिथि दशोरा नागर समाज को गौरवान्वित करने वाले रमेश कुमार गुप्ता भोपाल, विशेष अतिथि के रुप में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता अध्यक्ष परिचय सम्मेलन समिति नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यात्रा समापन के पश्चात समस्त समाज बंधुओ के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।