उज्जैन केन्द्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा बताया गया कि गत दिवस केन्द्रीय जेल उज्जैन पर जेल महानिदेशक, गोविन्द प्रतापसिंह, द्वारा आकस्मिक भ्रमण किया गया।केन्द्रीय जेल, उज्जैन पर जेल चिकित्सालय, मूर्ती कारखाना, बुनाई कारखाना एवं आई.टी.आई का निरीक्षण किया गया। जेल में परिरूद्ध बंदियों से रूबरू चर्चा कर उनकी समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिये गये।
आई.टी.आई. में वर्तमान में संचालित ट्रेडों के अतिरिक्त नवीन प्लंबिंग ट्रेड प्रारंभ करने हेतु आदेशित किया गया। डी.जी. जेल द्वारा जेल पर किये जा रहे सुधारात्मक एवं मरम्मत कार्यों की प्रशंसा की गई एवं व्यवस्थाओं के प्रति संतोष व्यक्त कर प्रसन्न नजर आये। निरीक्षण के दौरान उप अधीक्षक नवीन कुमार नेमा, सहा. अधीक्षक सुरेश गोयल एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।