उज्जैन। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग क्रेन्द्र व शासकीय आई.टी.आई संस्थान के तत्वाधान में 16 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, 153 महाश्वेता नगर इस्कॉन मंदिर के सामने उज्जैन में एक दिवसीय युवा संगम मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।इस रोजगार मेले में लगभग 200 से अधिक विभिन्न पदों जैसे सेल्स एक्जिकिटीव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, सैल्स, टिम लिडर, बैकआफिस, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कम्पनीयों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक रूप से चयन करेंगे।
इस मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 5वीं से स्नाकोत्तर किसी भी विषय में पास आवेदक एवं तकनीकी योग्यता के आवेदक भी उक्त पदों हेतु रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदक अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों के साथ बायोडेटा की प्रतियां एवं अन्य प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड आदि के प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लावें।