खरगोन। मप्र शासन आनंद विभाग के निदेशक प्रवीण कुमार गंगराड़े द्वारा 11 अप्रैल को पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय में 11 अप्रैल को आनंद विभाग से जुड़े आनंद क्लब सदस्यों, आनंदम सहयोगी एवं आनंदको की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान गंगराड़े ने कहा कि खरगोन जिले में आनंद विभाग की गतिविधियां बेहतर है लेकिन और कोशिश करें कि स्वयं भी आनंदित हो दूसरों को भी आनंद संस्थान से जोड़े। गांव स्तर पर आनंद अल्पविराम गतिविधियों को बढ़ाने में आप जैसे सक्रिय हेप्पीनेस वालिंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। एक से अधिक आनंद ग्राम बनाए।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर आनंद केबी मंसारे ने जिले का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आनंद क्लब सदस्यों द्वारा निदेशक गंगराड़े के खरगोन आगमन पर शाल श्रीफल पुष्प माला और महेश्वर का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान खुशहाली आनंद क्लब से काजल यादव, सिया वर्मा, कसरावद से राकेश वर्मा, भीकनगांव से पन्ना लाल गोलकर, खरगोन से लोकेंद्र सिंह रावत, शीतल कुमार मालवीय, निहाल सिंह मुजाल्दे, आरची आनंद क्लब से रानी पाटीदार, आरची, क्षमा मिश्रा, पन्ना लाल गोलकर, रमेश चक्रवर्ती उपस्थित रहे।