उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को एक भक्त ने 5 लाख रुपए नकद दान में दिए। वहीं एक अन्य भक्त ने भगवान महाकाल को चांदी का मुकुट अर्पित किया। दोनों दानदाताओं को भगवान का दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर मंदिर समिति द्वारा सम्मान किया गया गया।श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को उज्जैन निवासी भक्त मनीष मीणा ने समाजसेवी पप्पू बौरासी के माध्यम से श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की नकद राशि दान की। इसी प्रकार गुजरात के भरूच से भगवान महाकाल के दर्शन को आए भक्त धर्मेंद्र शर्मा ने भगवान महाकाल को एक चांदी का मुकुट अर्पित किया है।
मुकुट के वजन की जानकारी मंदिर समिति द्वारा नहीं दी गई। दोनों ही दानदाताओं को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंट कर दान की रसीद प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु भगवान के दर्शन को आते है। यहां पर अपनी श्रद्धा अनुसार चांदी, सोने के आभूषण व नगद राशि का दान करते है।